क्या आपका बच्चा भी रहने लगा है चुपचाप और अकेला? माता-पिता इस तरह से दें उसे सही स्पोर्ट

Updated at : 10 Mar 2026 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
what to do when kids wants to stay alone

बच्चा अचानक चुपचाप रहने लगे तो क्या करें AI image

Parenting Tips: कई बार बच्चे अचानक अकेले रहना पसंद करने लगते हैं, जिससे माता-पिता चिंतित हो जाते हैं. लेकिन हर बार इसके पीछे कोई बड़ी समस्या हो, ऐसा जरूरी नहीं होता. ऐसे समय में समझदारी, पेशेंस और सही व्यवहार बहुत जरूरी होता है. अगर आपका बच्चा भी अकेले रहना पसंद करता है, तो ऐसे में माता-पिता को समझदारी से हालात को संभालना चाहिए.

विज्ञापन

Parenting Tips: अगर आपके घर में 4 बच्चे हैं, तो चारों का जो स्वभाव होगा वह एक दूसरे से अलग ही होगा. कुछ बच्चे जो होते हैं वे मिलनसार होते हैं और उन्हें दूसरों के साथ समय बिताना भी काफी अच्छा लगता है. वहीं, कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो शांत स्वभाव के होते हैं और उन्हें अकेले रहने में ज्यादा मजा आता है. कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चा अकेले रहना ज्यादा पसंद करने लगता है जिस वजह से पैरेंट्स को इस बात की चिंता सताने लगती है कि आखिर वह किसी परेशानी में तो नहीं है. अगर आपके बच्चे के साथ भी आप इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो शायद यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. ऐसे हालात में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको समझदारी से काम लेने की ज्यादा जरूरत है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर पैरेंट्स उस समय क्या कर सकते हैं जब बच्चे अकेले रहने लगते हैं और दूसरों से दूरी बनाने लग जाते हैं.

बच्चे के स्वभाव को समझने की कोशिश करें

हमने आपको पहले भी यह बात बताया कि हर बच्चा एक जैसा कभी नहीं होता है. कुछ बच्चे स्वभाव से ही शांत और इंट्रोवर्ट होते हैं. इस तरह के बच्चों को अकेले समय बिताना ही अच्छा लगता है क्योंकि इससे उन्हें सुकून और शांति मिलती है. अगर आपके बच्चे का स्वभाव ऐसा है, तो उसे बदलने की कोशिश ना करें. सबसे अच्छा होगा कि आप उसकी पसंद और स्वभाव को गहराई से समझने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: बच्चे को स्मार्टफोन देने से पहले हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये जरूरी बातें, बच्चों को सुरक्षित रखने के आसान पैरेंटिंग टिप्स

बच्चे से खुलकर करें बात

अगर किसी भी कारण से आपका बच्चा अकेले समय बिताने लग गया है, तो आपको उससे प्यार से बात करना चाहिए. उसके साथ बैठें और जानने की कोशिश करें कि वह सोच क्या रहा है और उसे क्या पसंद है. कई बार बच्चे अपने इमोशंस को दूसरों के सामने जाहिर नहीं कर पाते. ऐसे में सबसे बेस्ट होता है कि पैरेंट्स ही उनके साथ एक दोस्त की तरह पेश आएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा ज्यादा आसानी से अपने दिल की बातों को आपसे शेयर कर पाता है.

बच्चे पर ज्यादा प्रेशर न डालें

कुछ पैरेंट्स ऐसे भी होते हैं जो चाहते हैं कि उनके बच्चे हमेशा ही एक्टिव और सोशल रहें. लेकिन जब बच्चा ऐसा नहीं करता है तो वे उसपर प्रेशर डालना शुरू कर देते हैं. बता दें बच्चों पर किसी भी चीज को लेकर आपको प्रेशर नहीं डालना चाहिए. बार-बार उसे दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने की जिद करने से उनका कॉन्फिडेंस कम हो जाता है. आपके लिए सबसे बेहतर होगा कि आप धीरे-धीरे समय लेकर उन्हें नयी चीजों के लिए मोटिवेट करें.

यह भी पढ़ें: बिना डांट-फटकार बच्चे से कैसे करवाएं होमवर्क? जानें स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

उसके इंटरेस्ट को बढ़ावा दें

कई बार ऐसा भी होता है कि अगर बच्चा अकेले रहना चाह रहा है तो उसे पढ़ना, ड्राइंग करना, म्यूजिक सुनना या फिर किसी तरह के अन्य एक्टिविटी में इंटरेस्ट हो. ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप उसके इंटरेस्ट को समझें और उसे आगे बढ़ाने में मदद करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा खुश होता है और साथ ही उसका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है.

जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल हेल्प लें

अगर आप ऐसा महसूस कर रहे हैं कि आपका बच्चा अचानक से ज्यादा चुप रहने लग गया है, लोगों से दूर रहने लगा है या फिर उदास रहने लगा है, तो आपको कभी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में सबसे बेस्ट होता है कि आप एक काउंसलर या चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट की मदद लें. जब सही समय पर बच्चे को मदद मिलती है तो उसकी प्रॉब्लम को आसानी से समझकर सॉल्व किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को डांटने से पहले माता-पिता को जरूर सोचनी चाहिए ये 4 बातें, सही परवरिश के लिए जानना है जरूरी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola