शहर को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता : अध्यक्ष

तेलंगा खड़िया बस स्टैंड का निरीक्षण
सिमडेगा. नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने सोमवार सुबह तेलंगा खड़िया बस स्टैंड का निरीक्षण किया. बस स्टैंड में फैली गंदगी, जर्जर यात्री शेड और खराब चापानल को लेकर नाराजगी जतायी. अध्यक्ष ने नगर परिषद के कर्मियों को 15 दिनों के अंदर साफ-सफाई कराने तथा यात्री पड़ाव समेत अन्य संरचनाओं की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड समेत पूरे शहर को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है. कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं तैयार कर उस पर अमल किया जायेगा. मौके पर वार्ड 12 के पार्षद दीपक अग्रवाल, राजेश कुमार, शिशिर मिंज, तैरस एक्का समेत अन्य मौजूद थे.
प्रखंड व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष गठित
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, सिमडेगा ने प्रखंड व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है. नियंत्रण कक्ष के लिए संपर्क नंबर 06525-350233 एवं राज्य स्तरीय टॉल फ्री नंबर 1800-3456-502 जारी किया गया है. इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. जिले के सभी प्रखंडों से प्राप्त शिकायतों पर नलकूपों की मरम्मत प्रतिदिन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




