ePaper

नशीले कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 120 कैप्सूल व बाइक जब्त

Updated at : 09 Mar 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
नशीले कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 120 कैप्सूल व बाइक जब्त

नशीले कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 120 कैप्सूल व बाइक जब्त

विज्ञापन

सिमडेगा. पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार एसपी श्रीकांत एस खोटरे को सूचना मिली कि चीकटोली नैगमटोली के पास एक युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेच रहा है. सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी जाहिद खलीफा (25), पिता- मो तौहीद खलीफा, निवासी खैरनटोली तामड़ा मुहल्ला, वर्तमान चीकटोली नैगमटोली को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पांच पत्ता पीएवोन स्पास प्लस टैबलेट (कुल 60 कैप्सूल) और छह पत्ता नाइट्राजेपाम (कुल 60 कैप्सूल) समेत कुल 120 कैप्सूल बरामद किये गये. इसके अलावा एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (जेएच-07इ-4582) और 540 रुपये नकद भी जब्त किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है.

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, पुअनि दीपेश कुमार, सअनि चंद्रमोहन होरो, आरक्षी बीरेंद्र मुंडा, चौकीदार मनीष कुल्लू तथा होमगार्ड चालक सहदेव दास शामिल थे.

कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन शुरू

बानो. लचरागढ़ स्थित सक्सेस प्वाइंट कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन शुरू हो गया है. संस्थान में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा के विभिन्न कोर्स संचालित किये जा रहे हैं, जिनमें एडीसीए, डीसीए, पीजीडीसीए, टैली प्राइम, सीसीसी, बीसीसी तथा अन्य कंप्यूटर कोर्स शामिल हैं. संस्थान द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कक्षा एक से कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए ट्यूशन क्लासेस भी शुरू की गयी है. साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और बेहतर संवाद कौशल के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाएं भी संचालित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola