बालक यीशु का प्रेम व खुशियां सभी को बांटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 7:12 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : सामटोली स्थित पारिस हॉल में होली स्पिरिट स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर बर्बट कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि जोसेफा कुजूर, राजन बा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरूआत चरनी के समक्ष गीत प्रस्तुुत कर किया गया. पवित्र जल का छिड़काव कर चरनी को आशीष दी गयी. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सामटोली स्थित पारिस हॉल में होली स्पिरिट स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर बर्बट कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि जोसेफा कुजूर, राजन बा आदि उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरूआत चरनी के समक्ष गीत प्रस्तुुत कर किया गया. पवित्र जल का छिड़काव कर चरनी को आशीष दी गयी. स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने क्रिसमस गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये. साथ ही झांकी व नाटक भी प्रस्तुत किया. कक्षा नर्सरी के बच्चों ने आज की रात पावन रात सबसे न्यारी… गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा.
कक्षा दो के विद्यार्थियों ने यीशु जन्म से संबंधित झांकी प्रस्तुत की. कक्षा एक के विद्यार्थियों ने रिमिक्स डांस, कक्षा तीन ने क्रिसमस गीत पर ग्रुप डांस, कक्षा चार द्वारा क्रिसमस इंगलिश गीत पर नृत्य, कक्षा सात के बच्चों ने ग्रुप गीत प्रस्तुत किया. इसके अलावा टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ ने भी क्रिसमस गीत प्रस्तुुत किया.
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक फादर बर्बट कुजूर ने कहा कि बालक यीशु का प्रेम व खुशियां सब को बांटें. यीशु ख्रिस्त इस दुनिया में जन्म लेकर अपार प्रेम व खुशियां बांटी.
यीशु के जन्म से सबसे अधिक खुशी भेड़ चरवाहों व गरीबों को मिली. यीशु ख्रिस्त ही मनुष्य के मुक्तिदाता हैं. कार्यक्रम का संचालन अर्पण बिलुंग व मेडलिन इंदवार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिलवेस्तर कंडूलना, रजत टोप्पो, इग्नासियुस केरकेट्टा, सिस्टर रेनी जोश, अभय शांति बरवा, ललिता टेटे, नेली रोज टेटे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










