सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

Updated:
विज्ञापन
सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

विज्ञापन

सिमडेगा. क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना/ओपी क्षेत्र में विशेष एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की गयी. जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गयी. पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया. इधर एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाना तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola