.कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी

Updated at : 24 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
.कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी

परीक्षा की तैयारी को लेकर स्कूल कॉलेजों के शिक्षकों के साथ हुई बैठकफोटो: 24 एसआईएम: 8- बैठक में उपस्थित कॉलेज पव स्कूलों के शिक्षकप्रतिनिधिसिमडेगा. समाहरणालय में 28 जून को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की संबंध में अपर समाहर्ता नागेंद्र सिन्हा ने संबंधित स्कूल-कॉलेज के प्राचायार्ें के साथ बैठक […]

विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी को लेकर स्कूल कॉलेजों के शिक्षकों के साथ हुई बैठकफोटो: 24 एसआईएम: 8- बैठक में उपस्थित कॉलेज पव स्कूलों के शिक्षकप्रतिनिधिसिमडेगा. समाहरणालय में 28 जून को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की संबंध में अपर समाहर्ता नागेंद्र सिन्हा ने संबंधित स्कूल-कॉलेज के प्राचायार्ें के साथ बैठक की. उन्होंने सभी स्कूल-कॉलेज के प्राचार्य को कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने की अपील की. साथ ही निर्देश दिया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. परीक्षा के दौरान सभी प्रकार की विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो पर होगी. अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो ने बताया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालित करने एवं परीक्षा सामग्री की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वे अपने दायित्वों का निर्वहन चुस्ती के साथ करेंगे. सिमडेगा में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें संत अन्ना हाई स्कूल, सामटोली, एसएस प्लस 2 हाई स्कूल, सिमडेगा कॉलेज, संत मेरीज हाई स्कूल, सामटोली तथा उर्सूलाईन गर्ल्स हाई स्कूल सामटोली के विद्यालय भवन को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रयोग किया जायेगा. इन केंद्रों में कुल 3192 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. विधि व्यवस्था बहाल करने के लिए पुुलिस गश्ती करती करेगी. बैठक में परीक्षा केंद्रो के प्राचार्यों के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, आइटीडीए निदेशक रामसागर, स्थापना उप समाहर्ता मारुति मिंज, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola