वाहन जांच के दौरान 36500 रुपये का चालान किया गया
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Jun 2026 10:10 PM
वाहन जांच के दौरान 36500 रुपये का चालान किया गया
सिमडेगा. उपायुक्त के निर्देश के आलोक में पुलिस कंट्रोल रूम, सिमडेगा के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच की गयी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गयी. इस क्रम में विभिन्न वाहनों पर कुल 36,500 (छत्तीस हजार पांच सौ रुपये) का ऑनलाइन चालान किया गया.साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए निर्देशित किया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें. यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ढंग से वाहन संचालन सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










