जामडीह टोंगरी में घायल जंगली हाथी दिखने से दहशत, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
फोटो ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने कर लिये सामग्री वितरण | Prabhat Khabar Network
झारखंड के जामडीह टोंगरी में घायल जंगली हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और हाथी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है.
जलडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के छूरिया-दमकी होते हुए ओडिशा के आमको-सिमको की ओर गया एक घायल जंगली हाथी बांसजोर प्रखंड की तरगा पंचायत अंतर्गत जामडीह टोंगरी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से हाथी से दूरी बनाए रखने तथा सतर्क रहने की अपील की.
आपके शहर में
हाथी को भगाने या छेड़ने से किया मना
वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि जंगली हाथी को किसी भी परिस्थिति में छेड़ने, उसके करीब जाने या उसे भगाने का प्रयास न करें. हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षित रहने की सलाह दी गयी है.
बचाव के लिए जूट के बोरे और जला मोबिल बांटा
ग्रामीणों को हाथी से बचाव के लिए जूट के बोरे एवं जला हुआ मोबिल भी वितरित किया गया. वन विभाग ने लोगों से हाथी के आसपास भीड़ नहीं लगाने और उसकी मौजूदगी की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
इस दौरान जिप सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सामरोम पौल तोपनो, सेवा दल महासचिव विजय किंडो, वन विभाग के फॉरेस्टर शरण जी, फॉरेस्ट गार्ड अविनाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को लगातार सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए