प्रधानमंत्री का 12 वर्ष सेवा और सुशासन का नया अध्याय : रवि गुप्ता

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का 12 वर्ष सेवा और सुशासन का नया अध्याय : रवि गुप्ता

विज्ञापन

सिमडेगा. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि यह भारत के इतिहास में विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जायेगा. रवि गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारतीय लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचा है. उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा वैश्विक मंचों पर देश की प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है. आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति, सीमाओं की सुरक्षा तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश की सामरिक और आर्थिक शक्ति दोनों में वृद्धि हुई है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola