सिमडेगा के लचरागढ़ में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कलाकारी, श्वेता कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं : Prabhat Khabar

विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर लचरागढ़ में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. विद्यालय में छात्राओं ने दिखाई अद्भुत कला.

विज्ञापन

बानो : सिमडेगा जिले के बानो स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने अद्भुत कला-कौशल का परिचय देते हुए एक से बढ़ कर एक मनमोहक मेहंदी डिजाइन बनाये. छात्राओं की इस रचनात्मक प्रतिभा ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद श्वेता कुमारी प्रथम

कड़ी प्रतिस्पर्धा और बारीक कलात्मक सौंदर्य के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं का चयन किया गया. इसमें प्रथम स्थान श्वेता कुमारी कक्षा दसवीं, द्वितीय स्थान ज्ञानी कुमारी कक्षा नवम, तृतीय स्थान ऊषा रानी सिंह कक्षा अष्टम को प्राप्त हुआ.

विजेता छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

विजेता छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया. वहीं अन्य सभी सहभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया. मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में मेहंदी केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक परंपरा और कलात्मक विरासत का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: 400 साल पुराना बुढ़वा महादेव मंदिर, जहां खुले आसमान के नीचे विराजे भोलेनाथ से जुड़ी है लोहरदगा की गहरी आस्था


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola