Simdega News: सिमडेगा में गोवंशीय पशु तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार; पिकअप समेत 3 पशु जब्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो मामले की जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने अवैध गोवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोलेरो पिकअप और तीन मवेशी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

सिमडेगा: गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से तीन गोवंशीय पशु, एक बोलेरो पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुमला जिले के शनिचरवा उरांव (30) और भुखा उरांव (37) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के सुर्री से ठेठईटांगर होते हुए एक बोलेरो पिकअप में तीन गोवंशीय पशुओं को लादकर गुमला ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोनार टोली स्थित साउंड एंड विजन के पास वाहन की निगरानी शुरू की.

कुछ देर बाद प्रिंस चौक की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो पिकअप को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर चालक ने वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

पूछताछ में तस्करी की बात स्वीकारी

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बोलेरो पिकअप को किराये पर लेकर छत्तीसगढ़ से गोवंशीय पशुओं को खरीदकर गुमला ले जा रहे थे. वहां उन्हें अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने आयी है.

मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 117/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को 26 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि अवैध गोवंशीय पशु तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola