बानो के मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनायी गयी संत मदर टेरेसा की 116वीं जयंती, छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं व अन्य : Prabhat Khabar
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में संत मदर टेरेसा की 116वीं जयंती मनाई गई. निदेशक डॉ. प्रहलाद मिश्रा ने छात्राओं को सेवा और करुणा का पाठ पढ़ाया.
बानो : सिमडेगा जिले के बानो स्थित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को संत मदर टेरेसा की 116वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा और प्राचार्या एरेन बेक ने संत मदर टेरेसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने संत मदर टेरेसा के जीवन और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला.
आपके शहर में
मदर टेरेसा के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा करने का आह्वान
उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा प्रेम, त्याग, सेवा और करुणा की सच्ची प्रतिमूर्ति थीं. उन्होंने अपना पूरा जीवन पीड़ितों, बेसहारों, अनाथों, वृद्धों और बीमारों की नि:स्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया. डॉ मिश्रा ने कहा कि मानवता के प्रति उनके सेवा, त्याग और समर्पण के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार और भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया गया. उन्होंने नर्सिंग छात्राओं से मदर टेरेसा के जीवन से प्रेरणा लेकर मरीजों की सेवा प्रेम, करुणा, संवेदनशीलता और नि:स्वार्थ भाव से करने का आह्वान किया.
छात्राओं ने प्रस्तुत किये मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. धन्यवाद ज्ञापन सीनियर ट्यूटर कविता कुमारी ने किया. मौके पर प्राचार्या एरेन बेक, सीनियर ट्यूटर कविता कुमारी, निशि ट्यूटर, पूनम कुमारी, वंदना धनवार, रिचा हेम्ब्रम, खुशबू कुमारी, माटिल्डा तिर्की, लीलावती साहू, प्रिया कुमारी, विनिता कुमारी समेत कॉलेज की सभी नर्सिंग छात्राएं उपस्थित थीं.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा के लचरागढ़ में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कलाकारी, श्वेता कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए