अवैध लकड़ी से लदा पिक अप वैन जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2015 7:04 PM
कोलेबिरा. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवैध लकड़ी लदा एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार श्रीवास्तव को गुप्त सूचना मिली कि जलडेगा प्राजेक्ट उच्च विद्यालय के समीप एक पिक अप वैन (नं0 ओआर 14 वाई 2465 ) जिसमें 38 पीस सखुआ का बीम […]
कोलेबिरा. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवैध लकड़ी लदा एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार श्रीवास्तव को गुप्त सूचना मिली कि जलडेगा प्राजेक्ट उच्च विद्यालय के समीप एक पिक अप वैन (नं0 ओआर 14 वाई 2465 ) जिसमें 38 पीस सखुआ का बीम लदा हुआ. उक्त स्थल के पास एक नवनिर्मित पुलिया में पिक अप वैन फंसा हुआ था. लदे हुए लकडि़यांे का मूल्य लगभग 1 लाख रुपया बताया जा रहा है.
सूचना मिलने पर वन विभाग के पदाधिकारी ने उक्त वाहन को जब्त कर लिया. इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि संभवत: गाड़ी का नंबर बदल दिया गया होगा. वाहन के चालक व अन्य लोग फरार थे. मौके पर वनरक्षी अशोक झा के अलावे अन्य वनकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










