18 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 10:05 PM

विज्ञापन

कोलेबिरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में जिप सदस्य दीपशिखा कुमारी, प्रखंड प्रमुख शांतिमुनि देवी व जिला पशुपालन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विधवा विकास योजना के तहत प्रख्ंाड की 18 विधवाओं के बीच बकरी का वितरण किया गया. प्रत्येक लाभुक चार-चार बकरी, एक बकरा, एक बालटी, एक […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में जिप सदस्य दीपशिखा कुमारी, प्रखंड प्रमुख शांतिमुनि देवी व जिला पशुपालन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विधवा विकास योजना के तहत प्रख्ंाड की 18 विधवाओं के बीच बकरी का वितरण किया गया.

प्रत्येक लाभुक चार-चार बकरी, एक बकरा, एक बालटी, एक टब एवं दवा नि:शुल्क दी गयी. मौके पर डॉ अभय प्रसाद सिंह ने कहा कि लाभुक बकरी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें. लाभुकों में असरिता सुरिन, पौलिना मुंडु, रेणु देवी, रोपनी देवी, किरण केरकेट्टा, सुचिता देवी, ननकी देवी, शांति देवी, द्रौपदी देवी, अनिता देवी, उर्मिला देवी, नीलम देवी, प्रभा देवी, मीना देवी, पतंगी देवी, बिरसमनी देवी, मोनिका देवी एवं एतवारी देवी का नाम शामिल है. मौके पर कोलेबिरा मुखिया अनुपम बेक, डॉ जॉनसन भेंगरा, डॉ मनोज कुमार, बेनी प्रकाश एक्का आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola