धार्मिक अनुष्ठान का समापन

जलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भंडारा के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम के प्रथम दिन 101 महिलाओं द्वारा घाट नदी से जल उठा कर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरूआत की गयी. 24 घंटे का अखंड […]
जलडेगा(सिमडेगा). जलडेगा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भंडारा के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम के प्रथम दिन 101 महिलाओं द्वारा घाट नदी से जल उठा कर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरूआत की गयी. 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन अखंड रामायण पाठ का समापन, आरती व प्रसाद वितरण किया गया. इसके अलावा भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. संध्या में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया. लचड़ागढ़, पतिअंबा, केलुगा, भीतभुना के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया. धार्मिक अनुष्ठान पंडित अरुण मिश्रा व पोछोपति महाराज ने संपन्न करायी. यजमान की भूमिका पवन अग्रवाल ने निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में रामवतार अग्रवाल, महेश साहू, सुभाष साहू, मदन सरकार, कमल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, भुना साहू, बसंत साहू, विश्वनाथ साहू, यशवंत साहू के अलावा नव युवक संघ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




