बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में एक निष्कासित, बक्सर से 5,560 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर की तस्वीर

Buxar Police Sipahi Bharti Exam : बक्सर जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.

विज्ञापन

Buxar Police Sipahi Bharti Exam : (आशुतोष कुमार सिंह) बक्सर जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा निर्धारित समय पर संपन्न कराई गई.

कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित

परीक्षा के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृतपुरा केंद्र से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया. प्रशासन की सख्ती और निगरानी के कारण परीक्षा के दौरान किसी अन्य केंद्र से कोई बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई.

10,656 में से 5,560 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे परीक्षा देने

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पालियों में कुल 10,656 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. इनमें से 5,560 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल नहीं होने की चर्चा पूरे दिन होती रही.

दो स्तरों पर हुई अभ्यर्थियों की जांच

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की दो चरणों में सघन जांच की गई. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.

जूते पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को बाहर उतारने पड़े जूते

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया. जूते पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को जूते बाहर उतारकर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया. निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए.

पहली पाली में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

प्रथम पाली में कुल 5,328 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. इनमें 2,504 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2,824 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इसी पाली में एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया.

दूसरी पाली में 2,592 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

द्वितीय पाली में भी कुल 5,328 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी. इनमें 2,592 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2,736 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस पाली में किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ कदाचार की कार्रवाई नहीं हुई.

Buxar News : सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही परीक्षा

प्रभारी नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. जिला प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सराहना की है.

Also Read : गोपालगंज में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, छत पर करकट रखने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन