सीएस को दी गयी विदाई
Updated at : 10 Apr 2015 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : सदर अस्पताल के सिविल सजर्न डॉ एडीएन प्रसाद के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल में ही एसीएमओ के रूप में कार्यरत डॉ बेनेदिक मिंज को सिविल सजर्न बनने पर स्वागत किया गया. चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डॉ एडीएन प्रसाद को भावभिनी विदाई दी. उन्हें माला […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सदर अस्पताल के सिविल सजर्न डॉ एडीएन प्रसाद के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल में ही एसीएमओ के रूप में कार्यरत डॉ बेनेदिक मिंज को सिविल सजर्न बनने पर स्वागत किया गया. चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डॉ एडीएन प्रसाद को भावभिनी विदाई दी.
उन्हें माला पहना कर एवं बुके देकर स्वागत किया गया. डॉ एडीएन प्रसाद ने कहा कि हमारे कार्यकाल में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग किया, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते हैं. उन्होंने नये सिविल सजर्न डॉ बेनेदिक मिंज सभी से पूर्ण सहयोग की अपील की. कार्यक्रम का संचालन डीपीएम अनिल बरवा ने किया. कार्यक्रम में डॉ आनंद खाखा, डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ अनिल, हाकिम प्रधान, भोला सिंह, राजेश यादव, राजकुमार प्रसाद, सहनशील केरके के अलावा अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




