पुलिस देख मवेशी छोड़ भाग निकले तस्कर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलडेगा(सिमडेगा) : पशु तस्करी में लिप्त लोग तीन दिन पूर्व लगभग 200 मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे थे. उक्त मवेशियों को अंबापानी की ओर से लाया जा रहा था. इसी क्रम में पियोसोकरा के निकट गश्ती पुलिस को देख सभी तस्कर मवेशी छोड़ कर भाग गये. तस्करों के भाग जाने के बाद […]
विज्ञापन
जलडेगा(सिमडेगा) : पशु तस्करी में लिप्त लोग तीन दिन पूर्व लगभग 200 मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे थे. उक्त मवेशियों को अंबापानी की ओर से लाया जा रहा था. इसी क्रम में पियोसोकरा के निकट गश्ती पुलिस को देख सभी तस्कर मवेशी छोड़ कर भाग गये. तस्करों के भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने उक्त मवेशियों को आपस में बांट लिया.
किंतु गुरुवार को तस्कर उक्त गांव पहुंचे और सभी मवेशी को जमा कर अपने साथ ले गये. ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से हमेशा मवेशी की तस्करी होती है. किंतु पुलिस प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा रही है. ग्रामीणों ने मवेशी तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










