ग्रामीण डाक सेवक गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

धरने पर बैठे रहेफोटो फाइल:10एसआइएम:5-धरना पर बैठक डाक सेवक.सिमडेगा. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ रांची प्रमंडल के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस दौरान सभी डाक सेवक मुख्य डाक घर के मुख्य द्वार के निकट धरने पर बैठे रहे. वक्ताओं ने कहा कि […]
धरने पर बैठे रहेफोटो फाइल:10एसआइएम:5-धरना पर बैठक डाक सेवक.सिमडेगा. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ रांची प्रमंडल के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इस दौरान सभी डाक सेवक मुख्य डाक घर के मुख्य द्वार के निकट धरने पर बैठे रहे. वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है. हमारी मांगें जायज हैं. इसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए. 21 फरवरी 2014 को भी हड़ताल किया गया था. जिसके बाद डाक सेवकों के साथ समझौता हुआ था. किंतु उक्त समझौते को पूरा नहीं किया गया. डाक सेवकों का विश्वास अब डाक विभाग से उठ चुका है. जब तक मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगा. धरना में तीरथ मांझी, जोन हेरेंज, अजय वर्मा, मुरारी केसरी, शबनम मिंज, सुदामा, सबिता, रायन मिंज, दीपक, नवीन गोपी, राजेश प्रसाद, हीरालाल नायक, वीणा, विश्राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




