उग्रवादियों ने फूंके ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन

सिमडेगा- केरसई के पहाड़कोना पोंडोडीहारी गांव की घटना- बाइक से आये, फायरिंग की और आग लगा कर चले गये- कुरडेग के नारायण जायसवाल का था ट्रैक्टरपहाड़ी चीता ने ली जिम्मेवारीघटना की जिम्मेवारी पहाड़ी चीता संगठन ने ली है. संगठन के प्रमुख लेले साहू ने दूरभाष पर बताया कि जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर मालिक से कई […]
सिमडेगा- केरसई के पहाड़कोना पोंडोडीहारी गांव की घटना- बाइक से आये, फायरिंग की और आग लगा कर चले गये- कुरडेग के नारायण जायसवाल का था ट्रैक्टरपहाड़ी चीता ने ली जिम्मेवारीघटना की जिम्मेवारी पहाड़ी चीता संगठन ने ली है. संगठन के प्रमुख लेले साहू ने दूरभाष पर बताया कि जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर मालिक से कई बार रंगदारी की मांग की गयी थी. नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया गया.फोटो फाइल:25एसआइएम:9-जली हुई जेसीपी मशीन,10-घटना का निरीक्षण करते एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधि, कुरडेग (सिमडेगा)पहाड़ी चीता के उग्रवादियों ने बुधवार को केरसई थाना क्षेत्र के पहाड़कोना पोंडोडीहारी गांव में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक , जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर डेविड लकड़ा की जमीन समतलीकरण के काम में लगे थे. दोपहर लगभग 1.15 बजे हथियारों से लैस दो लोग वहां पहुंचे. जेसीबी मशीन चालक अनिल बड़ाइक को अपने पास बुलाया. उसी के मोबाइल से जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर के मालिक कुरडेग निवासी नारायण जायसवाल से बात की. फिर ट्रैक्टर से डीजल निकाल कर दोनों गाडि़यों में आग लगा दी. इससे पहले अपराधियों ने फायरिंग भी की. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजीव रंजन सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव व केरसई के थाना प्रभारी अशरफी पासवान घटनास्थल पर पहंुचे. एसपी ने थाना प्रभारियों को छापामारी अभियान चला कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




