शराब बेचनेवाली महिलाएं कर रही हैं नशा उन्मूलन अभियान का विरोध

Updated at : 24 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
शराब बेचनेवाली महिलाएं कर रही हैं नशा उन्मूलन अभियान का विरोध

सिमडेगा. मेरोमडेगा पंचायत के मिशन चौक में नशा उन्मूलन अभियान समिति की बैठक हुई. बैठक में सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. बैठक में कहा गया कि शराब बेचनेवाली महिलाएं नशा उन्मूलन अभियान का विरोध कर रही हैं. उनके द्वारा ही थाना में जाकर मनगढ़ंत आरोप लगाया गया है. जिन महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की […]

विज्ञापन

सिमडेगा. मेरोमडेगा पंचायत के मिशन चौक में नशा उन्मूलन अभियान समिति की बैठक हुई. बैठक में सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. बैठक में कहा गया कि शराब बेचनेवाली महिलाएं नशा उन्मूलन अभियान का विरोध कर रही हैं.

उनके द्वारा ही थाना में जाकर मनगढ़ंत आरोप लगाया गया है. जिन महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है, उसका नेतृत्व उप मुखिया गीता देवी कर रही थीं. महिलाओं ने कहा कि उप मुखिया द्वारा पंडरीपानी स्थित एक लाइन होटल में शराब बेचवाने का काम किया जाता है. बैठक में महिलाओं ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ही नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है.

उनके उपर तोड़-फोड़ का लगाया गया आरोप निराधार है. बैठक में महिलाओं ने यह भी कहा कि क्षेत्र को हर हाल में नशा मुक्त बनाया जायेगा. इसके लिये प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है. बैठक में निशिमा बिलुंग, रिखी मुनी देवी, दोरोथिया बिलुंग, सबिना डंुगडंुग, सरोजनी डंुगडंुग, लेबुइना बा, एसरानी केरकेट्टा, बसंती केरकेट्टा, अलविसिया तोपनो, मतांगी देवी, ज्योति सोरेंग, बहालेन तोपनो, रोशनी केरकेट्टा, मार्था एरगेट, गुडि़या तोपनो, विमला देवी, जसमती देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola