जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: डीएसइ

Updated at : 23 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: डीएसइ

कुरडेग(सिमडेगा). कुरडेग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रभारी वार्डेन सह सहायक शिक्षिका नीता मानकी पर असहयोगात्मक रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया था. उक्त खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग की जांच टीम कुरडेग पहुंच कर मामले की जांच की. टीम में शामिल एपीओ सुभाष हेमरोम एवं बीपीओ […]

विज्ञापन

कुरडेग(सिमडेगा). कुरडेग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रभारी वार्डेन सह सहायक शिक्षिका नीता मानकी पर असहयोगात्मक रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया था. उक्त खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग की जांच टीम कुरडेग पहुंच कर मामले की जांच की.

टीम में शामिल एपीओ सुभाष हेमरोम एवं बीपीओ आभा कुमारी ने छात्राओं व शिक्षिका से अलग-अलग बात की. वहीं कुरडेग के बीडीओ मनोज कुमार के प्रतिनिधि के रूप में एलइओ कमला देवी भी मामले की छानबीन करने कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंची. टीम जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है.

जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि संचिका उपायुक्त के पास भेजा जायेगा. उपायुक्त के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शिक्षिका छात्राओं को प्रताडि़त करती है. छात्राओं से व्यक्तिगत काम कराया जाता है.

साथ ही खाना बनाने एवं बरतन धोने का काम भी छात्राओं से ही लिया जाता है. छात्राओं ने बताया कि शनिवार की रात्रि एक छात्रा उषा लकड़ा बीमार हो गयी थी. जिसकी जानकारी शिक्षिका नीता मानकी को छात्राओं ने दी. किंतु शिक्षिका द्वारा छात्राओं को फटकार लगा कर भगा दिया गया. छात्राओं ने यह भी बताया कि उस वक्त शिक्षिका फिल्म देख रही थी. विवश हो कर बीमार छात्रा को उसके साथी छात्राएं स्वास्थ्य केंद्र लेकर रात्रि नौ बजे पहुंची. जहां चिकित्सक द्वारा छात्रा का इलाज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola