संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों

Updated at : 22 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों

गुमला. आदिवासी लोहरा समाज समिति की बैठक रविवार को नवाडीह सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवन लोहरा ने की. उन्होंने कहा कि लोहरा समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा. साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभानी होगी. शिक्षक बुधराम लोहरा व […]

विज्ञापन

गुमला. आदिवासी लोहरा समाज समिति की बैठक रविवार को नवाडीह सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवन लोहरा ने की. उन्होंने कहा कि लोहरा समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा. साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभानी होगी. शिक्षक बुधराम लोहरा व जयराम इंदवार ने सामाजिक चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आपसी मजबूती को बढ़ाने पर बल दिया. बैठक में समाज की मजबूती के लिए गुमला प्रखंड मुख्यालय के उत्तरी छोर स्थित कतरी, कोटाम, खरका, टोटो, आंजन, नवाडीह, घटगांव, डुमरडीह, फोरी, बसुआ व असनी पंचायत में कमेटी गठन की जिम्मेवारी महेश लोहरा, भैयाराम लोहरा, बिहारी लोहरा, बुदेश्वर लोहरा, रामराज लोहरा, सूरज लोहरा, राजेश लोहरा, बिरिया लोहरा, राम लोहरा, अनिल लोहरा को दिया गया. मौके पर बिगल लोहरा, बुधराम लोहरा, देवपाल लोहरा, मनपुरन लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, पिनी लोहरा, जगरनाथ लोहरा, नीलू देवी, पार्वती देवी, बालमति देवी, जमादार लोहरा, शांति देवी, जानकी देवकी, बंधन लोहरा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola