विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग को घेरा

अधिक वोल्टेज से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जलेसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के पावर हाउस हरिजन बस्ती के लोगों ने शुक्रवार की रात्रि विद्युत कार्यालय का घेराव किया. उपभोक्ताओं ने शहरी क्षेत्र में लगभग डेढ़ घंटा विद्युत आपूर्ति भी ठप करा दी. पुलिस व विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गयी. उपभोक्ताओं का कहना था […]
अधिक वोल्टेज से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जलेसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के पावर हाउस हरिजन बस्ती के लोगों ने शुक्रवार की रात्रि विद्युत कार्यालय का घेराव किया. उपभोक्ताओं ने शहरी क्षेत्र में लगभग डेढ़ घंटा विद्युत आपूर्ति भी ठप करा दी. पुलिस व विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गयी. उपभोक्ताओं का कहना था शुक्रवार की रात्रि लगभग नौ बजे अचानक वोल्टेज बढ़ गया. जिससे कई घरों के टीवी, फ्रीज, बल्ब सहित कई सामान जल गये. उपभोक्ता क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अनुराग बोदरा पुलिस बल के साथ पावर हाउस पहंुचे तथा उपभोक्ताओं को समझ-बुझा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करायी. हरिजन बस्ती व टाउन के लोग हुए आमने-सामनेविद्युत विभाग के घेराव के क्रम में लगभग डेढ़ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण टाउन के लोग भी पावर हाउस पहंुच गये. टाउन के लोग विद्युत आपूर्ति बहाल कराना चाह रहे थे. किंतु हरिजन बस्ती के लोग लाइन जोड़ने का विरोध कर रहे थे. इसी क्रम में दोनों गुटों के बीच तनातनी भी हो गयी. इससे पहले की स्थिति गंभीर होती पुलिस वहां पहंुच गयी तथा लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




