47 परीक्षार्थियों के लिए तीन मार्च को होगी हिंदी ए की परीक्षा

Updated at : 20 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
47 परीक्षार्थियों के लिए तीन मार्च को होगी हिंदी ए की परीक्षा

झारखंड अधिविद्य परिषद का निर्णय सिमडेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद ने परीक्षार्थियों के हक में त्वरित निर्णय लिया है. परिषद ने हिंदी ए की परीक्षा से वंचित हुए परीक्षार्थियों को पुन: तीन मार्च को उक्त परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया है. जानकारी मुताबिक पिछले दिनों जोराम प्लस टू के कमरा नंबर पांच में […]

विज्ञापन

झारखंड अधिविद्य परिषद का निर्णय सिमडेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद ने परीक्षार्थियों के हक में त्वरित निर्णय लिया है. परिषद ने हिंदी ए की परीक्षा से वंचित हुए परीक्षार्थियों को पुन: तीन मार्च को उक्त परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया है. जानकारी मुताबिक पिछले दिनों जोराम प्लस टू के कमरा नंबर पांच में हिंदी ए की परीक्षा थी. किंतु परीक्षकों की गलती से हिंदी ए के स्थान पर हिंदी बी का प्रश्न पत्र बांटा दिया गया था. परीक्षार्थियों का उक्त बात का पता परीक्षा लिख लेने के बाद चला. परीक्षार्थियांे ने परीक्षा नियंत्रक को इस बात की जानकारी दी. इधर, शिक्षा विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड अधिविद्य परिषद को मामले से अवगत कराते हुए उचित मार्ग दर्शन का आग्रह किया गया. परिषद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षार्थियों के हक में निर्णय लिया. परिषद के आदेश पर (ज्ञापांक 2ए सी 705- 15) तीन मार्च को प्रथम पाली में वंचित 47 परीक्षार्थी को हिंदी ए की परीक्षा दिलायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola