विद्युत टावर गिरने से दो मजदूर की मौत
Updated at : 20 Feb 2015 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

50 मजदूर काम कर रहे थे, घटना में चार घायल सभी मृतक व घायल कोलकाता मालदा निवासी घायल शांति भवन मेडिकल सेंटर में भरती सिमडेगा : विद्युत टावर के गिर जाने से दो मजदूर की मौत हो गयी, जबकि घटना में चार मजदूर घायल हो गये. मृतक व घायल सभी कोलकाता मालदा टाउन के निवासी […]
विज्ञापन
50 मजदूर काम कर रहे थे, घटना में चार घायल
सभी मृतक व घायल कोलकाता मालदा निवासी
घायल शांति भवन मेडिकल सेंटर में भरती
सिमडेगा : विद्युत टावर के गिर जाने से दो मजदूर की मौत हो गयी, जबकि घटना में चार मजदूर घायल हो गये. मृतक व घायल सभी कोलकाता मालदा टाउन के निवासी है. घटना के समय लगभग 50 मजदूर काम कर रहे थे. घटना ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के देवबहार गढ़ाटोली में शंख नदी के किनारे लगभग 2.30 बजे से लेकर 3 बजे के बीच घटी. दीपक केवल्र्स कंपनी द्वारा कोरबा छत्तीसगढ़ से बेड़ो झारखंड तक टावर के माध्यम से तार लगाने का काम किया जा रहा था.
घटना के समय लगभग 50 मजदूर काम कर रहे थे. टावर के इंस्यूलेटर में तार लगा कर खींचने का कार्य किया जा रहा था. इसमें ट्रैक्टर का उपयोग किया जा रहा था. तार खींचने के दौरान ही लगभग सौ फीट का टावर जमीन पर गिर पड़ा.
टावर में चढ़ कर मजदूर काम कर रहे थे. कई मजदूर टावर की चपेट में आ गये. घटना में दो छह मजदूर घायल हो गये. जिसे में दो की हालत गंभीर थी. दो मजदूर की मौत अस्पताल लाने के दौरान ही हो गयी. जबकि चार मजदूर घायल हो गये. घायलों का इलाज बीरू स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




