सिमडेगा : बस से आठ हजार डेटोनेटर बरामद

Updated at : 03 Feb 2015 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : बस से आठ हजार डेटोनेटर बरामद

सिमडेगा : ओड़िशा से सिमडेगा को जोड़नेवाले मुख्य पथ पर ठेठईटांगर थाना के पास सोमवार की सुबह यात्री बस जयबाला से तलाशी के दौरान आठ हजार पीस डेटोनेटर बरामद हुआ. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश पर ठेठईटांगर पुलिस ने ओड़िशा की ओर से आ रही जयबाला बस को रोका. बस में […]

विज्ञापन
सिमडेगा : ओड़िशा से सिमडेगा को जोड़नेवाले मुख्य पथ पर ठेठईटांगर थाना के पास सोमवार की सुबह यात्री बस जयबाला से तलाशी के दौरान आठ हजार पीस डेटोनेटर बरामद हुआ. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश पर ठेठईटांगर पुलिस ने ओड़िशा की ओर से आ रही जयबाला बस को रोका.
बस में कई अज्ञात पैकेट मिले. तलाशी के दौरान पैकेट से डेटोनेटर बरामद किये गये. फॉरचुन के पैकेट में डेटोनेटर पैक किया हुआ था. इनकी कीमत लाखों में बतायी गयी है. पुलिस ने बस के खलासी चतरा निवासी मो फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
लोहरदगा ले जा रहा था
‘‘डेटोनेटर ओड़िशा से लोहरदगा ले जाया जा रहा था. दो अज्ञात लोग राउरकेला बस स्टैंड में आये और बस के खलासी को पैकेट देकर चले गये. डेटोनेटर नक्सलियों के पास जा रहा था या किसी व्यापारी के पास, इसकी जांच की जा रही है.
राजीव रंजन सिंह, एसपी सिमडेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola