बाल समागाम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ

सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में बाल समागम के तहत स्कूली बच्चों के बीच दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को आरंभ हो गया. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी बंधन लौंग, बीपीओ अनिल खलखो व पूनम कुजूर ने संयुक्त […]
सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में बाल समागम के तहत स्कूली बच्चों के बीच दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को आरंभ हो गया.
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी बंधन लौंग, बीपीओ अनिल खलखो व पूनम कुजूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता संबंधी शपथ दिलायी गयी. खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर से चयनित लगभग नौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के प्रथम दिन मेंढक रेस, एक सौ मीटर रेस, दो सौ मीटर रेस, बोरा रेस, जलेबी रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी.
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अली इमाम, श्यामसुंदर सिंह, राजकुमार राम, ब्रह्मदत नायक, मो साजिद, मो इबरार, परितोष कुमार दत्ता, अभिषेक रंजन, सरयू नायक, संजय मिश्र, रमेश प्रसाद, सुमरन सिंह, निधि, किशोर, रीना, हेमलता सोरेंग, रोशनी तिर्की, रामकृष्ण यादव, जगजीत कुमार, सुभद्रा कुमारी, ओलेम केरकेट्टा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मंच संचालन मो जमील अंसारी व काशीलाल नायक ने संयुक्त रूप से किया.
ये प्रतिभागी हुए पुरस्कृत : आयोजित प्रतियोगिता के मेढ़क रेस बालक वर्ग में कुंकुल लकड़ा, सुरेंद्र पाइक, मो आरिफ, बालिका वर्ग में संगीता कुमारी, सुस्मिता कुमारी, संतोषी कुमारी, एक सौ मीटर रेस बालक वर्ग में ज्योति टेटे, ख्रिस्तोफर टेटे, गुलाब बुढ़, बालिका वर्ग में शोभा कुमारी, आरती कुमारी, प्रिया काजल, दो सौ मीटर रेस बालक वर्ग में महानंद साहू, विकास बिलुंग, गुलाब बुढ़, बालिका वर्ग में निशा लकड़ा, रोहित कुमारी, माधुरी लकड़ा, बोरा रेस बालक वर्ग में अंकित कुल्लू, रॉकी, ताराचंद्र दास, बालिका वर्ग में अनिता कुमारी, आरती कुमारी, अल्फा रानी केरकेट्टा, जलेबी रेस बालक वर्ग में मोहित बड़ाइक, अहमद रजा, बलदेव बड़ाइक, बालिका वर्ग में आरती कुमारी, रूप टेटे, राफिया परवीन को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




