गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया

विभिन्न स्थलों पर 50 गरीबों को दिये गये कंबलफोटो फाइल:14एसआइएम:2-बच्चों को कंबल देते मजदूर नेतासिमडेगा. झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने गरीबों एवं असहाय व्यक्तियों के बीच लगभग 50 कंबल का वितरण किया. उन्होंने मदरसा फैजुर्रजा के बच्चों सहित मोटिया मजदूर, झूलन सिंह चौक, मुुंजबेड़ा , गड़राबहार, खैरनटोली, कुबीटोली , सामटोली, सुंदरपुर, […]
विभिन्न स्थलों पर 50 गरीबों को दिये गये कंबलफोटो फाइल:14एसआइएम:2-बच्चों को कंबल देते मजदूर नेतासिमडेगा. झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने गरीबों एवं असहाय व्यक्तियों के बीच लगभग 50 कंबल का वितरण किया. उन्होंने मदरसा फैजुर्रजा के बच्चों सहित मोटिया मजदूर, झूलन सिंह चौक, मुुंजबेड़ा , गड़राबहार, खैरनटोली, कुबीटोली , सामटोली, सुंदरपुर, पुरनापानी , पुराना सामटोली, सलडेगा, ठाकुरटोली, हेलनपुर आदि क्षेत्रों में घूम-घूम कर गरीबों को कंबल दिये. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि वह हमेशा गरीबों के सुख दुख में साथ हैं तथा उनके समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते रहेंगे. मदरसा फैजुर्रजा के जिन बच्चों को कंबल दिये गये इसमें हाफिज अब्दुल बारी, नेसार आलम, गुलाम रब्बानी, एकरामुल हक, सुहैल आलम, आफताब मोबिन, अब्दुल मोबिन, इरफान आलम, रौनक आलम शामिल हैं. इसके अलावा दरमु केरकेट्टा, सुकरा लोहरा, मुनु केरकेट्टा, मदन साहू, राम अहीर, असारू मांझी, साधु बड़ाइक, सुकरू केरकेट्टा, रामदास, अकलु राम, जोसेफ लकड़ा, इसीदोर केरकेट्टा, फुलचंद्र बड़ाइक, मकबूल अंसारी, मो अफरोज,मो सरफराज, देवलाल बाड़ा, सोमरा उरांव, बसंती देवी, रोबर्ट बा,लाजवंती देवी, फूलो देवी,आशा देवी, बिरसा राम आदि को भी कंबल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




