मई के अंतिम सप्ताह में होगा खरसावां छऊ महोत्सव का आयोजन

खरसावां छऊ महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक
Saraikela Kharsawan News: खरसावां में मई के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय छऊ महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई, जिसमें कलाकारों के प्रोत्साहन और भव्य आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई.
खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Saraikela Kharsawan News: झारखंड के खरसावां छऊ महोत्सव के आयोजन को लेकर विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस गेस्ट हाउस में कलाकारों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रुप से मई के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय खरसावां छऊ महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसमें छऊ नृत्य के साथ साथ लोक कलाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा. छऊ महोत्सव के आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. कलाकारों को प्रोत्साहित करने की बात कही गई. बैठक में तय किया गया है कि विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में कलाकारों का एक प्रतिनिधि मंडल जिले के उपायुक्त से मुलाकात करेगा. इसमें खरसावां छऊ महोत्सव के आयोजन हेतु आवंटन उपलब्ध कराने समेत आयोजन के विभिन्न पहलूओं पर विचार विमर्श करेंगे.
क्षेत्र की कला संस्कृति को संरक्षित किया जाएगा : गागराई
बैठक में उपस्थित कलाकारों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कला-संस्कृति से क्षेत्र की पहचान जुड़ा हुआ है. उन्होंने कला को संरक्षित करने के लिये हर संभव कार्य करने की बात कही. साथ ही कलाकारों को प्रोत्साहित करने के आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया. खरसावां छऊ महोत्सव को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिये उन्होंने तन, मन व धन से सहयोग करने की बात कही.
आयोजन से कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मिलेगा मंच : मनोज चौधरी
सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरायकेला की तरह खरसावां में भी भव्य रुप से छऊ महोत्सव का आयोजन हो, इसके लिए हर संभव सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा किकला की कोई सीमा नहीं होती है. कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ साथ उन्हें आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेंगे. खरसावां के राजा गोपाल नारायण सिंहदेव ने कहा कि खरसावां के छऊ नृत्य की अपनी अलग पहचान है. गांव में छऊ नृत्य का आयोजन होता है. इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के कलाकार प्रोत्साहित होंगे.
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से मो दिलदार, सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र संयोजक सुदीप कबि, बांकसाई गढ़ के मनोज सिंहदेव, अनूप सिंहदेव, मुखिया सुनिता तापे, वरीय कलाकार परमानंद नंदा, सुमित महापात्र, बसंत गंतायत, लखिंद्र नायक, सुमंत चंद्र मोहंती, नित्या शंकर नंदा, शंकर बेहरा, सुदीप घोडाई, समीन नायक, सुमित्रा रविदास, सुमन रविदास, चांदनी हेंब्रम, सूरज हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




