सरायकेला-खरसावां: छह माह से सम्मान राशि के इंतजार में झारखंड आंदोलनकारी, डीसी से की मुलाकात

डीसी से मिलते आंदोलनकारी
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को पिछले छह माह से सम्मान राशि का भुगतान नहीं हुआ है. आंदोलनकारियों ने चेताया है कि एक सप्ताह में नहीं हुआ भुगतान तो करेंगे आंदोलन.
प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सम्मान राशि का भुगतान सरायकेला-खरसावां जिले के आंदोलनकारीयों को विगत छह महीने से नहीं मिली है. राशि नहीं मिलने पर आंदोलनकारीयों ने शुक्रवार को डीसी नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात की और सम्मान राशि प्रतिमाह देने का आग्रह किया है.
संयोजक ने क्या कहा?
इस संबंध में झारखंड आंदोलनकारी मंच के संयोजक धनपति सरदार ने कहा कि राज्य के दूसरे जिलों में सरकार से मिलने वाली सम्मान राशि का ससमय भुगतान किया जा रहा है. लेकिन सरायकेला खरसावां जिला में विगत छह माह से सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध में मई माह में जिला प्रशासन को मंच की और से हस्ताक्षरयुक्त पत्र दिया गया था और सम्मान राशि दिए जाने का आग्रह किया गया था. लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है.
भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
धनपति सरदार ने जिला प्रशासन से अविलंब सम्मान राशि का भुगतान करने की मांग की है. आंदोलनकारियों ने चेताया कि भुगतान नहीं होने पर एक सप्ताह के बाद जिला के आंदोलनकारी फिर से आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे और जिला मुख्यालय के सामने धरना देंगे.
कई लोग रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में लाभो महतो, सारथी मुर्मु, सुखलाल हेंब्रम, वीरेंद्र पाडेया, राजकिशोर लोहरा, पुलक सतपथी, हरिचरण पाडेया, वनमाली कुदादा, सुकलाल ईचागुटु, जन्मजय मांझी के अलावा कई आंदोलनकारी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद भी लापरवाही, रांची के अस्पतालों में फायर सेफ्टी फेल, रिम्स पर भी खतरा मंडराया
यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम
यह भी पढ़ें: हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से मचा हड़कंप, हजारीबाग रोड स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन; यात्री परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










