Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम’

Updated:
विज्ञापन

ग्राम शिक्षा संगम की सांकेतिक तस्वीर AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand: झारखंड सरकार ने विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को लगातार बनाए रखने के लिए गर्मी की छुट्टियों में ‘ग्राम शिक्षा संगम’ कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत राज्य के 35 हजार से अधिक विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

संजीत मंडल, देवघर
Jharkhand: झारखंड में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर “ग्राम शिक्षा संगम” कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है. राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा झारखंड शशि रंजन के निर्देश पर यह कार्यक्रम पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है. इसके तहत राज्य के कुल 35,091 विद्यालयों में शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. कार्यक्रम के संचालन के लिए कुल 1 करोड़ 75 लाख 46 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है.

विज्ञापन

विद्यालयों को जोड़कर सीखने की निरंतरता पर फोकस

शिक्षा विभाग के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों का स्कूल से जुड़ाव कमजोर हो जाता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में. इसी अंतर को पाटने के लिए ग्राम शिक्षा संगम के तहत गांव स्तर पर ही सीखने का वातावरण तैयार किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, समझने और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी शैक्षणिक निरंतरता बनाए रखना है. अधिकारियों के अनुसार इस दौरान पठन-पाठन के साथ कहानी वाचन, खेल आधारित शिक्षण, समूह गतिविधियां और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जायेगा, ताकि बच्चे स्कूल से दूर रहने के बावजूद सीखने की प्रक्रिया से जुड़े रहें.

कम से कम पांच दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

निर्देश के अनुसार ग्राम शिक्षा संगम का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में कम से कम पांच दिनों तक किया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय समुदाय के सहयोग से इसकी अवधि बढ़ायी भी जा सकती है. कार्यक्रम के संचालन में स्थानीय स्तर की भागीदारी को भी महत्व दिया गया है, ताकि विद्यालय और समुदाय मिलकर बच्चों के लिए सीखने का बेहतर वातावरण तैयार कर सकें.

प्रति विद्यालय 500 रुपये तक खर्च की अनुमति

राज्य मुख्यालय ने कार्यक्रम के संचालन के लिए लोकभागीदारी मद से प्रति विद्यालय 500 रुपये तक व्यय की अनुमति दी है. जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये और आयोजन के बाद व्यय का साक्ष्य सहित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाये. इसके बाद नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

संताल परगना में 9009 विद्यालय, 45.06 लाख रुपये स्वीकृत

राज्य के संताल परगना प्रमंडल में यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है. यहां कुल 9009 विद्यालयों के लिए 45.06 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. जिलावार वितरण में दुमका को सबसे अधिक और पाकुड़ को सबसे कम राशि मिली है.

हाइलाइट्स

  • झारखंड के 35,091 विद्यालयों में ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम लागू.
  • राज्यभर में 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति;
  • प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 5 दिनों तक शैक्षणिक गतिविधियां.
  • संताल परगना के 9009 विद्यालयों को 45.06 लाख रुपये आवंटित.
  • दुमका को सबसे अधिक और पाकुड़ को सबसे कम राशि मिली.

ये भी पढ़ें…

Ranchi: राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में मना पर्यावरण दिवस, पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

पलायन रोकने के लिए CM हेमंत ने बनाया मास्टर प्लान, नोएडा-मुंबई समेत 5 शहरों में खुलेंगे सहायता केंद्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola