डीबीए का शिष्टमंडल मंडल जोनल जज से मिला, किया अनुरोध

Updated:
विज्ञापन

सम्मान में गुलदस्ता देते हुए संघ के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर सिविल कोर्ट में जोनल जज सुजीत नारायण प्रसाद से डीबीए के शिष्टमंडल ने मुलाकात की और बार भवन के आधुनिकीकरण व विस्तार के लिए मांग पत्र सौंपा।

विज्ञापन

देवघर. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस सह जोनल जज सुजीत नारायण प्रसाद रविवार को सिविल कोर्ट देवघर पहुंचे. उन्होंने व्यवहार न्यायालय स्थित वीसी रूम में न्यायिक पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये. इधर, जिला अधिवक्ता संघ का शिष्टमंडल भी वहां पहुंचा और सम्मान में उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया. अधिवक्ताओं की ओर से मांग पत्र सौंपा गया. संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की संख्या हर वर्ष बढ़ती जा रही है और बार भवन में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते बाहर में शेड बनाकर एडवोकेट बैठते हैं. बार भवन को आधुनिक बनाने व विस्तरीकारण का अनुरोध किया. श्रेष्ठ मंडल में संघ के अध्यक्ष के अलावा महासचिव कृष्णधन खवाड़े, चंद्रशेखर सिंह, राजेश शाही, विपुल मिश्रा, अनीता चौधरी, अतिकुर रहमान आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola