बाइक ने मारी टक्कर, माथे में लगे आठ टांके; इलाज का खर्च नहीं मिला तो दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नंदन पहाड़ रोड पर सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को इलाज का खर्च नहीं मिला. पैसे की तंगी के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई. इलाज का खर्च देने का वादा करने के बाद आरोपी मुकर गया, जिसके बाद पीड़ित ने FIR दर्ज कराई.

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ रोड में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज का खर्च नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में नंदन पहाड़ के पास रहने वाले सुरेंद्र कुमार झा ने बरमसिया साकेत विहार हनुमान मंदिर के पास रहने वाले संजीव कुमार पांडेय उर्फ सोनू को आरोपी बनाया है.

विज्ञापन

सामने से बाइक ने मारी टक्कर

प्राथमिकी में सुरेंद्र ने बताया है कि 20 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे. नंदन पहाड़ रोड पर डिवाइन स्कूल से थोड़ा आगे वे सड़क के बायीं ओर से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी.

दुर्घटना में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि दाहिनी आंख के ऊपर माथे में गंभीर चोट लगी और काफी खून निकला. शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोट आने की बात उन्होंने प्राथमिकी में कही है.

माथे में लगे आठ टांके

घटना के बाद पत्नी उन्हें टोटो से सदर अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान माथे में आठ टांके पड़े. इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बाहर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सुरेंद्र के अनुसार, उनके पास पैसे नहीं थे, जिससे वह समुचित इलाज नहीं करा सके.

इलाज खर्च देने की बात का आरोप

आरोप है कि संजीव कुमार पांडेय ने इलाज का खर्च देने की बात स्वीकार की थी, लेकिन बाद में खर्च नहीं दिया. इसी कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में विलंब हुआ. पीड़ित ने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola