गुलेल से लक्ष्य भेदने की जंग, शिल्पग्राम में खिलाड़ियों ने दिखाया निशानेबाजी का हुनर

Updated:
विज्ञापन

उदघाटन करते समाजसेवी विजय प्रताप सनातन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में नंदन पहाड़ पर तृतीय जिला स्लिंगशॉट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. जिले के युवा निशानेबाजों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया. प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन


विज्ञापन

देवघर. नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में तृतीय जिला स्लिंगशॉट (गुलेल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी विजय प्रताप सनातन व हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया.

उन्होंने कहा कि स्लिंगशॉट प्रतियोगिता से एकाग्रता, धैर्य व अनुशासन की भावना विकसित होती है. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व युवा प्रतिभाओं को मंच मिलता है. अध्यक्ष ने खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास व अनुशासन को बढ़ावा देने की बात कही. आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने प्रतियोगिता के विस्तार का भरोसा दिलाया.

विजेता खिलाड़ियों  को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network
विजेता खिलाड़ियों  को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

15 वर्षीय बालक वर्ग में किशन कुमार, ऋषभ कुमार व एकलव्य कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में रिमझिम कुमारी, अनन्या कुमारी व सोनी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. 19 वर्षीय बालक वर्ग में प्रत्यूष राज, ऋतिक कुमार व अविनाश सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.

टीम इवेंट में भी दिखा दम

टीम इवेंट के 15 वर्षीय वर्ग में विक्की की टीम प्रथम और रिशु की टीम द्वितीय रही. बालिका वर्ग में रिमझिम टीम प्रथम व अनन्या टीम द्वितीय रही. 19 वर्षीय टीम वर्ग में एकलव्य एजुकेशन प्रथम और बाबू वेदानंद सिंह अखाड़ा देवघर द्वितीय रहा. बालिका टीम में बाबू वेदानंद सिंह अखाड़ा देवघर विजेता बना.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola