बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
निरीक्षण करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
पालोजोरी बीडीओ पार्थ नन्दन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और एसआईआर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रतिनिधि पालोजोरी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पालोजोरी पार्थ नन्दन ने गुरुवार को पीवीजीटी व आदिवासी बाहुल्य मतदान केंद्र संख्या 244 उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया सहित मतदान केंद्र संख्या245,246 व 247 का निरीक्षण किया. जानकारी हो कि एसआईआर के तहत लोगों के बीच गणना प्रपत्र के वितरण,उसे भरने व फार्म के डिजिटइजेशनका काम इन दिनों चल रहा है.इस कार्य को 29 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश है.इस कार्य को बीएलओ, वलिंटियर, वलिंटियर सुपरवाइजर युद्ध स्तर पर कर रहें हैं.पालोजोरी के सभी मतदान केंद्रों में शिविर लगाकर काम को अंजाम दिया जा रहा है. बीडीओ पार्थ नन्दन ने गुरुवार को कई शिविरों का निरीक्षण किया व कार्य की गंभीरता के साथ लेकर डिजिटइजेशन का निर्देश दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए