सारठ - प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति, ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की मासिक बैठक में सीआई बिभाष कुमार व अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

सारठ में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक में उनके अधिकारों में हो रही कटौती पर गंभीर चर्चा हुई. प्रधानों ने अगस्त 2026 तक की लंबित प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की, जिससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसके साथ ही, उन्होंने अंचल कार्यालय परिसर में सभा भवन निर्माण की भी मांग रखी.

विज्ञापन

सारठ : अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ की ओर से आयोजित मासिक बैठक में ग्राम प्रधानों के अधिकारों में हो रही कटौती को लेकर चर्चा की गई. बैठक में ग्राम प्रधानों ने अगस्त 2026 तक की लंबित प्रोत्साहन राशि का यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
ग्राम प्रधान की मासिक बैठक में सीआई बिभाष कुमार व अध्यक्ष  | Prabhat Khabar Network
ग्राम प्रधान की मासिक बैठक में सीआई बिभाष कुमार व अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

ग्राम प्रधानों के लिए सभा भवन बनाने की मांग

बैठक में प्रधानों ने कहा कि अंचल कार्यालय में ग्राम प्रधानों के लिए कोई कमरा या भवन उपलब्ध नहीं है. कार्यालय आने पर बैठने और बैठक आदि करने में उन्हें काफी परेशानी होती है. ग्राम प्रधानों ने अंचल कार्यालय परिसर में सभा भवन के निर्माण की मांग की.

अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी

ग्राम प्रधानों ने सरकारी गौचर और गैरमजरूआ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की. वहीं ग्राम प्रधानों की बैठक में प्रखंड और अंचल कर्मियों के उपस्थित रहने की भी मांग की गई.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सीआई बिभाष कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष जय मोहन तिवारी, प्रधान नरेश भोक्ता, राजेश्वर भोक्ता, अनूप कुमार, कृष्णा प्रसाद तिवारी, सोनालाल किस्कू, छातो मंडल, नागेश्वर महतो, सुशील सोरेन, चरण मरांडी, मिथलेश कुमार सिंह समेत अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola