मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करें: डीसी

एसआईआर को लेकर रिव्यू करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया | Prabhat Khabar Network
देवघर डीसी ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप का आयोजन होगा।
प्रमुख संवाददाता, देवघर
समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई. डीसी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता, समन्वय और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाये. डीसी ने बताया कि बूथ स्तर पर विसंगतियों को दूर करने और पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए 22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी संयुक्त बैठक आयोजित होगी. बैठक में मृत, दोहरी प्रविष्टि और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की समीक्षा की जायेगी.
शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप से बढ़ेगी अभियान की रफ्तार
डीसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में कार्य में तेजी लाने के लिए 18 व 20 जुलाई को विशेष कैंप आयोजित किये जा रहे हैं. इन शिविरों में बीएलओ व स्वयंसेवक छूटे हुए मतदाताओं को प्रपत्र उपलब्ध कराने, सत्यापन और मैपिंग का कार्य कर रहे हैं.
पांच श्रेणियों के मतदाता ड्राफ्ट सूची में नहीं होंगे शामिल
डीसी ने कहा कि पहले से पंजीकृत, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, पता न चलने वाले तथा इएफ पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किये जायेंगे. उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि फॉर्म के दोनों पृष्ठ, परिवार की टिप्पणियां एवं सहायक दस्तावेज बीएलओ के हस्ताक्षर के साथ अनिवार्य रूप से इसीआइ नेट पोर्टल पर अपलोड करें. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










