देवघर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बाबा बैद्यनाथ धाम में परिवार संग की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने परिवार के साथ विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूजा के बाद वे विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे.

विज्ञापन

रामदुलार पांडा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Yogendra Prasad Baidyanath Dham Visit : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी एवं गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी, भाई चित्रगुप्त महतो और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. 

दर्शन-पूजन के बाद समीक्षा बैठक में होंगे शामिल 

Yogendra Prasad Baidyanath Dham Visit (1).jpg

पूजा-अर्चना के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की. बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद देवघर में अपने विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. 

Yogendra Prasad Baidyanath Dham Visit (2).jpg

जिलों में योजनाओं का ले रहे हैं जायजा 

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे. साथ ही योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे. उल्लेखनीय है कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद इन दिनों विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में उनका देवघर दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola