माता विपदतारणी की वार्षिक पूजा भक्तिमय माहौल में धूम धाम से संपन्न

Updated:
विज्ञापन

माता विपतारणी की वार्षिक पूजा में शामिल महिलाएं व अन्य | Prabhat Khabar Network

सारठ के काली मंदिर में माता विपदतारिणी की वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

सारठ :काली मंदिर सारठ में माता विपदतारिणी की वार्षिक पूजा आस्था और श्रद्धा म साथ शनिवार को सम्प्पन हुआ, माता विपदतारिणी की वार्षिक पूजा पूरे नेक नियम और विधि-विधान के साथ पंडित राजेश राजहंस के द्वारा कराया गया,जिसमे प्रखण्ड क्षेत्र के सारठ सहित दर्जनों गांव से पहुंचीं महिला

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी,प्रखंड क्षेत्र के सारठ, मिश्राडीह, खैरबानी, दोमुहानी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से सैकडो महिलाएं पूजा में शामिल होने पहुंचीं,पूजा की महत्ता को लेकर पंडित राजेश राजहंस ने बताया गया कि माता की पूजा में तेरह-तेरह प्रकार के फल-फूल चढ़ाए गए,कहा गया मान्यता है कि इस पूजा को विधि विधान व सच्चे मन से करने वाले भक्त की सभी सभी विपत्तियां दूर होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है,पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था, पूजा को सफलता पूर्वक आयोजन में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही,समिति द्वारा श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गई थी,पूजा को सफल बनाने में पोचन चंद, प्रतोष दे, धीरन दास, कार्तिक दे, सुमन दे, गुना दे, सोनू दे, सौदा दे, गुड्डू शाह, अक्षय गुप्ता, नारायण दे, पप्पू चंद, सुबोध दे, जीत दे, बिट्टू दे सहित कई सदस्य लगे रहे,पूजा को लेकर पूरे दिन मंदिर में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने माता से क्षेत्र की खुशहाली और परिवार की सुख-शांति की कामना की।


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola