आधार के अभाव में स्कूल से वंचित नौ बच्चों का हुआ नामांकन

Updated:
विज्ञापन

सबेजोर हरिजन टोला के बच्चों का नामांकन करवाते बीईईओ अमिताभ झा,मुखिया खुशबू कुमारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के सारठ में आधार कार्ड के अभाव में स्कूल से वंचित नौ बच्चों का बीडीओ की पहल पर सरकारी स्कूल में नामांकन कराया गया। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन

सारठ. प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय, सबेजोर में शुक्रवार को आधार कार्ड के अभाव में स्कूल से वंचित नौ बच्चों का नामांकन कराया गया. मामला तब सामने आया, जब बीडीओ चंदन कुमार सिंह मुख्यमंत्री के ट्यूट पर पोतो देवी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने उनके गांव पहुंचे थे. सबेजोर हरिजन टोला में बीडीओ के पहुंचते ही ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड नहीं होने के कारण बच्चों को विद्यालय से लौटा दिया जाता है और वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं पा रहे हैं. बीडीओ के निर्देश पर बीइइओ अभिताभ झा की मौजूदगी में नौ बच्चों कन्हैया कुमार, अर्जुन कुमार, कृष्ण कुमार, निशा कुमारी, डोली कुमारी, देवकी कुमारी, सीमा कुमारी, सुशील कुमार एवं शिवा कुमार का नामांकन कराया गया. प्रधानाध्यापक श्यामाकांत झा ने भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया खुशबू कुमारी, सीआरपी मनोज सिंह व राजेश मिश्रा, एमएस करिहिया के एचएम विनय कुमार, बुनियादी विद्यालय सबेजोर के एचएम श्यामाकांत झा ,विप्रस के अध्यक्ष बम शंकर शाही मोजूद थे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola