देवघर में होमगार्ड-चौकीदार भर्ती की तैयारी तेज, 11 अक्टूबर से आवेदन की संभावना

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में होमगार्ड और चौकीदार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. 11 अक्टूबर से आवेदन की संभावना है, और सभी चरणों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

देवघर : होमगार्ड और चौकीदार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने होमगार्ड भर्ती से जुड़े सभी समितियों को सक्रिय करते हुए भर्ती के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया. संभावित 11 अक्टूबर से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने को कहा, ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण व शहरी अभ्यर्थियों को फॉर्म जमा करने में परेशानी न हो.

विज्ञापन
बैठक करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, एसपी प्रवीण पुष्कर व अन्य | Prabhat Khabar Network
बैठक करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, एसपी प्रवीण पुष्कर व अन्य | Prabhat Khabar Network

आवेदनों की जांच और सत्यापन की तैयारी पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा. उन्होंने सरकारी नियमों व निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को भी कहा.

वेबसाइट पर जल्द जारी होगा भर्ती का विस्तृत विज्ञापन

उपायुक्त ने परीक्षा को व्यवस्थित, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में कराने का निर्देश दिया. भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, सीटों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और दिशा-निर्देश आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी करने को कहा.

ये रहे मौजूद

बैठक में एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसडीओ देवघर रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, होमगार्ड कमांडेंट, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola