सारठ के 11 विद्यालयों में अबतक नहीं सौंपा गया प्रभार, आदेश के बावजूद नहीं माने शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

उ म वि ढोड़ोडुमर का हाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के सारठ ब्लॉक के 11 स्कूलों में सहायक शिक्षकों को अभी तक प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार नहीं सौंपा गया है. जिला के आदेश के बावजूद 31 अगस्त की समय सीमा बीत चुकी है. अब बीईईओ ने कड़े निर्देश के साथ अंतिम चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

सारठ : प्रखंड के 11 ऐसे विद्यालय हैं, जहां अबतक प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का संपूर्ण प्रभार सहायक शिक्षक एवं सहायक आचार्य को नहीं सौंपा गया है. बताया गया कि जिला के आदेश पर सारठ बीईईओ अमिताभ झा ने 3 जून 2026 को 28 विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को आदेश जारी कर प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था. इसके आलोक में अबतक 17 विद्यालयों में प्रभार सौंपा जा चुका है.

विज्ञापन

11 विद्यालयों में अबतक नहीं मिला प्रभार

प्रखंड के उमावि डोढोडुमर, उ म वि राखजोर, उमावि बहादुरपुर, उमावि राखजोर, उमावि लकड़ाखोंधा, प्रावि महाराजगंज, उमावि रांगामटिया, म वि गाजियाडीह, प्राथमिक विद्यालय मोदीबांध, प्राथमिक विद्यालय धावाबाद एवं म वि बामनडीहा में अबतक प्रभार नहीं सौंपा गया है. जबकि बीआरसी कार्यालय की ओर से 31 अगस्त तक सभी को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया था.

अब अंतिम चेतावनी के साथ होगी कार्रवाई

निर्धारित समय सीमा के बावजूद प्रभार नहीं सौंपे जाने को लेकर बीईईओ अमिताभ झा ने कहा कि अंतिम रूप से एक पत्र पुनः जारी कर कड़े निर्देश के साथ शोकॉज किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola