साइंस से लेकर इन फील्ड में रिसर्च का मौका, PM रिसर्च चेयर स्कीम के लिए आवेदन शुरू
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Jun 2026 10:49 AM
रिसर्चर की सांकेतिक तस्वीर
Prime Minister Research Chair Scheme 2026 India: PM रिसर्च चेयर स्कीम के तहत रिसर्चर्स को देश के फेमस संस्थानों में रिसर्च का मौका दिया जाता है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने के लिए pmrc.education.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
Prime Minister Research Chair Scheme 2026: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर स्कीम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना का उद्देश्य देश में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना है, ताकि विभिन्न सेक्टर्स में हाई लेवल रिसर्च को बढ़ाया जा सके. इसके तहत विदेश में काम कर रहे है रिसर्च स्कॉलर जोकि भारतीय मूल के उन्हें यहां की यूनिवर्सिटी या रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च करने का मौका मिलता है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 है.
किस कैटेगरी में मिलेगा अवसर?
यंग रिसर्च फेलो (Young Research Fellows)
ऐसे शुरुआती करियर वाले रिसर्चर या प्रोफेशनल्स, जिनके पास पीएचडी के बाद अधिकतम 5 साल का अनुभव हो और यह अनुभव भारत के बाहर का हो.
सीनियर फेलो (Senior Fellows)
मिड-करियर रिसर्चर या प्रोफेशनल्स, जिनके पास पीएचडी के बाद 5 से कम 10 साल तक का अनुभव हो और यह अनुभव भारत के बाहर का हो.
रिसर्च चेयर्स (Research Chairs)
ऐसे प्रतिष्ठित और वरिष्ठ रिसर्चर या प्रोफेशनल्स, जिनके पास पीएचडी के बाद 10 साल या उससे अधिक का अनुभव हो और यह अनुभव भारत के बाहर का हो.
क्या है PM Research Chair Scheme?
यह एक सरकारी पहल है, जिसके तहत एक्सपीरियंस रिसर्चर्स और एक्सपर्ट्स को देश के फेमस संस्थानों में रिसर्च करने का मौका दिया जाता है. इस योजना के जरिए शिक्षा, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, साइंस और अन्य फील्ड में रिसर्च को मजबूत किया जाएगा.
PMRC Scheme Benefits: योजना के लाभ
PMRC Scheme के तहत चयनित उम्मीदवारों को कई बड़े फायदे मिलते हैं-
- रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए एकमुश्त रिसर्च ग्रांट
- एडवांस लैब और रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा
- भारत के टॉप संस्थानों में रिसर्च करने का अवसर
- अकैडमिक लीडरशिप और मेंटरशिप के मौके
- पीएचडी और पोस्टडॉक्टरल छात्रों को गाइड करने का अवसर
- लंबे समय तक रिसर्च करने की सुविधा और सहयोग
PMRC Scheme Eligibility: देखें पात्रता
इस योजना के लिए मुख्य रूप से ये लोग आवेदन कर सकते हैं-
- भारतीय मूल के रिसर्चर, साइंटिस्ट और प्रोफेशनल
- जो वर्तमान में विदेश में फेमस यूनिवर्सिटी या संस्थानों में काम कर रहे हों
- रिसर्च, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में मजबूत रिकॉर्ड होना जरूरी
PMRC के तहत रिसर्च के लिए ये संस्थान चुने जा सकते हैं–
- NIRF टॉप 100 में शामिल सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान (Overall या Engineering रैंकिंग)
- NIRF टॉप 50 रिसर्च कैटेगरी वाले संस्थान
- IITs, IISc जैसे प्रमुख संस्थान
- CSIR, DST, DBT, ICMR जैसे राष्ट्रीय रिसर्च संगठन
- सरकारी राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं और रिसर्च सेंटर
PM Research Chair Scheme योजना का उद्देश्य
रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना
देश के प्रमुख संस्थानों में हाई लेवल रिसर्च को सपोर्ट करना
विभिन्न सेक्टर्स में नई टेक्निकल और समाधान विकसित करना
भारत को ग्लोबल रिसर्च हब बनाना
किन क्षेत्रों में मिलेगा अवसर?
इस स्कीम के तहत कई क्षेत्रों में रिसर्च के अवसर दिए जाएंगे, जैसे:
- साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- हेल्थ
- इंजीनियरिंग
- सोशल साइंस
- दूसरे इनोवेशन बेस्ड फील्ड
PM Research Chair Scheme 2026: आवेदन कैसे करें?
PM Research Chair Scheme 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है. नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अप्लाई करें-
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं pmrc.education.gov.in
- होमपेज पर जाकर Apply Now या Submit Application ऑप्शन पर क्लिक करें
- यदि आप Research Fellow हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन करें (ईमेल और बेसिक डिटेल्स भरकर)
- यदि आप Host Institution हैं तो संस्थान की जानकारी और प्रोफाइल के साथ रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और रिसर्च डिटेल्स भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे CV, रिसर्च प्रोजेक्ट, पब्लिकेशन और अन्य जानकारी अपलोड करें
- सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें
- फ्यूचर के लिए आवेदन नंबर सेव कर लें
यह भी पढ़ें- कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से करें MBA, मिलेगी 51 लाख रुपये की बड़ी स्कॉलरशिप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










