कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से करें MBA, मिलेगी 51 लाख रुपये की बड़ी स्कॉलरशिप
Published by : Smita Dey Updated At : 27 May 2026 1:11 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Cambridge MBA Scholarship: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से MBA करने के लिए भारतीय छात्रों को मिलेगी ह 51 लाख की स्कॉलरशिप. जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई. साथ ही जानिए किन सेक्टर्स के लोग इसके लिए एलिजिबल हैं.
Cambridge MBA Scholarship: ब्रिटेन (UK) में हायर एजुकेशन के लिए जब भी सबसे बेहतरीन इंस्टीट्यूट की बात होती है, तो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का नाम सबसे पहले आता है. भारतीय छात्रों के बीच आमतौर पर यह सोच होती है कि टॉप यूनिवर्सिटी से MBA करने के बाद सिर्फ कंसल्टिंग, फाइनेंस या इंजीनियरिंग फील्ड में ही करियर बनता है. लेकिन अब समय बदल रहा है. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी अब ऐसे छात्रों को बढ़ावा दे रही है जो मीडिया, आर्ट्स या हेल्थकेयर जैसे अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं.
इसी को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी एक खास स्कॉलरशिप देने जा रही है, जिसका नाम है ‘कैम्ब्रिज MBA ब्रिज टू बिजनेस स्कॉलरशिप’. आइए जानते हैं कि इस स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है और इसके जरिए क्या फायदे मिलेंगे.
Cambridge MBA Scholarship: क्या है कैम्ब्रिज ब्रिज टू बिजनेस स्कॉलरशिप?
यह स्कॉलरशिप उन प्रोफेशनल्स के लिए तैयार की गई है जो मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं. इसके जरिए चुने गए छात्रों को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के फेमस ‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ में पढ़ने का मौका मिलेगा. इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य उन सेक्टर्स के लोगों को आगे लाना है, जिन्हें आमतौर पर बिजनेस की दुनिया में नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसके जरिए नए विचारों और अलग विचार वाले लोगों को ग्लोबल बिजनेस सेक्टर से जोड़ा जा रहा है.
Cambridge MBA Scholarship से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
अगर आप इस स्कॉलरशिप का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इससे जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं:
- कोर्स का नाम: MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन).
- संस्थान: कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल.
- स्कॉलरशिप की राशि: 40,000 पाउंड (लगभग 51 लाख रुपये).
- आवेदन का समय: छात्र एडमिशन के किसी भी 5 रिक्रूटमेंट राउंड में इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कौन-कौन से सेक्टर्स के लोग हैं इसके योग्य?
यह स्कॉलरशिप उन लोगों के लिए है जो ट्रेडिशनल कॉर्पोरेट सेक्टर से अलग फील्ड में काम कर रहे हैं. अगर आप नीचे दी गई इन किसी भी फील्ड से जुड़े हैं, तो आप इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं:
- कल्चर, आर्ट्स और मीडिया
- हेल्थकेयर सेक्टर
- एनर्जी सेक्टर
- NGOs और नॉन-प्रॉफिट सेक्टर्स
- सोशल एंटरप्राइजेज
- स्पोर्ट्स इंडस्ट्री
- सस्टैनेबिलिटी
- फैमिली बिजनेस
क्या है अप्लाई प्रोसेस?
इस स्कॉलरशिप (Cambridge MBA Scholarship) को पाने के लिए आपको कोई अलग से फॉर्म नहीं भरना है, बल्कि आपको कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के MBA प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अप्लाई करना होगा. एडमिशन के लिए कुल 5 राउंड होंगे. पहले राउंड के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू होगी. अगर किसी वजह से पहले राउंड में बात नहीं बनती है, तो आगे के राउंड्स में भी आपके आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: BSc के बाद सिर्फ लैब नहीं, ये 5 सरकारी नौकरियां चमका देंगी आपका करियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










