???::????? ?? ?? ???? ??? ???? ?? ??????

ओके::पुलिस से की मोटर बेच देने की शिकायत पाकुड़िया. प्रखंड के डोमनगड़िया के दर्जनों ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पाकुड़िया से लिखित शिकायत की है. शिकायत में बताया कि डोमनगड़िया ग्राम से एनजीओ द्वारा सैकड़ों पेड़ लगाये गये थे. उनके पटवन करने के लिये बोरिंग कराया गया था और विद्युत चालित मोटर भी लगाया गया था. […]
ओके::पुलिस से की मोटर बेच देने की शिकायत पाकुड़िया. प्रखंड के डोमनगड़िया के दर्जनों ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पाकुड़िया से लिखित शिकायत की है. शिकायत में बताया कि डोमनगड़िया ग्राम से एनजीओ द्वारा सैकड़ों पेड़ लगाये गये थे. उनके पटवन करने के लिये बोरिंग कराया गया था और विद्युत चालित मोटर भी लगाया गया था. शिकायत में गांव के ही खुदाउद्दीन मियां नामक व्यक्ति पर मोटर निकाल कर बेच देने का आरोप लगाया है. बताया कि मोटर निकालने के क्रम में ग्राम के शाहिद मियां एवं आसीन मियां ने इसका विरोध भी किया था. लेकिन वह नहीं माना और मोटर निकाल कर बेच दिया. ग्रामीण सोनारूद्दीन मियां, कुदुश अंसारी, असरफ अंसारी, शहिद मियां, कलामुद्दीन मियां सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










