बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईपीएस केंद्र भेजे गए, दस अधिकारी ट्रेनिंग के लिए भेजे जायेंगे

Updated:
विज्ञापन

सेंट्रल डेपुटेशन पर गए बिहार के 3 IPS

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar: बिहार कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. दस अधिकारियों को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में मिड करियर ट्रेनिंग के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

Bihar: बिहार कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सेंट्रल डेपुटेशन पर भेजा गया है. राज्य गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने वाले अधिकारियों में 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी और आईजी राकेश राठी, 2009 बैच के डीआईजी नवीन चंद्र झा और 2010 बैच के डीआईजी दीपक बरनवाल शामिल हैं. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राकेश राठी अब केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

आईटीबीपी में डीआईजी बनाये गए नवीन झा

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी पद पर तैनात नवीन चंद्र झा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी में डीआईजी बनाया गया है. अब वे केंद्रीय सुरक्षा में अपनी सेवा देंगे. दूसरी ओर स्पेशल ब्रांच में डीआईजी सुरक्षा के रूप में कार्यरत दीपक बरनवाल को सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी में डीआईजी पद की जिम्मेदारी दी गई है.

इन नियुक्तियों को बिहार कैडर के अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि तीनों अधिकारी अब राष्ट्रीय सुरक्षा और केंद्रीय प्रशासनिक ढांचे में अहम भूमिका निभाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 अधिकारी ट्रेनिंग पर भेजे जायेंगे

दूसरी तरफ बिहार कैडर के दस आईपीएस अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम-फेज तीन के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद भेजा जाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से 19 जून तक चलेगा. गृह विभाग ने इस संबंध में भी आदेश जारी कर दिया है.

ट्रेनिंग के लिए चयनित अधिकारियों में एटीएस के एसपी हृदयकांत, एसपी सुरक्षा अमितेश कुमार, डुमरांव एमपीटीसी के प्राचार्य शैशव यादव, विशेष शाखा के एसपी मनीष कुमार, बीसैप-एक के समादेष्टा ललित मोहन शर्मा, पटना ट्रैफिक एसपी सागर कुमार, ईओयू के एसपी वैभव शर्मा, कटिहार रेल एसपी हरिशंकर कुमार, विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा मनीष कुमार सिन्हा और बीसैप-5 के समादेष्टा अजय कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: मई के तीसरे हफ्ते में अचानक बजेंगे सायरन, पटना समेत इन जिलों में होगा ब्लैकआउट, डीएम-एसपी अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन