खेत में धान, पर बैंकॉक जाने को कौड़ी नहीं: 15 हजारी गन से दुनिया जीतने चला झारखंड का लाल, क्या टूटेगा सपना?

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जयप्रकाश बिरुली शूटिंग करते हुए और उसकी फाइल फोटो

Thailand Shooting Championship: पश्चिमी सिंहभूम के छोटे से गांव सुरलु का एक आदिवासी युवा, जयप्रकाश बिरुली, अपनी मेहनत और जुनून के दम पर थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुआ है. लेकिन, गरीबी उसके सपनों के आड़े आ रही है. बैंकॉक में 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उसे 1.65 लाख रुपये की आवश्यकता है.

विज्ञापन

Thailand Shooting Championship, चाईबासा (दशमत सोरेन की रिपोर्ट) : सपने देखने का हक हर किसी को है, लेकिन कभी-कभी गरीबी इन सपनों की राह में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोकचो प्रखंड अंतर्गत सुरलु निवासी 31 वर्षीय जयप्रकाश बिरुली इसका जीता जागता उदाहरण हैं. एयर गन शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का सपना देखने वाले इस आदिवासी युवा ने दिन-रात मेहनत कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है, लेकिन अब थाईलैंड जाने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं.

झारखंड से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी

नेशनल शूटिंग एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड की ओर से 10 से 12 मई तक बैंकॉक में ‘तीसरे इंडिया बनाम थाईलैंड राइफल एंड पिस्टल शूटिंग-2026’ का आयोजन किया जा रहा है. इस चैंपियनशिप के लिए भारत से कुल 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें झारखंड से एकमात्र खिलाड़ी जयप्रकाश बिरुली शामिल हैं. जनवरी 2026 में गोवा के पणजी में हुए सेलेक्शन ट्रायल में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर यह चयन हुआ है.

Also Read: झारखंड में गैस उपभोक्ताओं के लिए नए नियम: 1 मई से OTP अनिवार्य और 5 किलो वाले सिलेंडर पर बढ़ी सख्ती

1.65 लाख के लिए दर-दर भटक रहा होनहार

बैंकॉक जाने और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जयप्रकाश को 1.65 लाख रुपये की जरूरत है. एक साधारण किसान परिवार से आने वाले जयप्रकाश का कहना है कि घर में सिर्फ धान का ढेर है, जिसे बेचकर भी इतनी बड़ी राशि जमा नहीं की जा सकती. उन्होंने मदद के लिए मंत्री दीपक बिरुआ, चाईबासा उपायुक्त और टाटा स्टील फाउंडेशन को पत्र लिखा है, लेकिन अब तक कहीं से उम्मीद की किरण नजर नहीं आई है.

अभावों के बीच सफलता की कहानी

जयप्रकाश का संघर्ष उनकी परिस्थितियों से कहीं बड़ा है. जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए 2.50 लाख रुपये के एयरगन की जरूरत होती है, वहीं जयप्रकाश कोलकाता से खरीदे गए महज 15 हजार रुपये के एयरगन से गांव में ही अभ्यास कर रहे हैं. वर्ष 2007 में पिता के निधन के बाद, छह भाई-बहनों में सबसे बड़े जयप्रकाश ने परिवार की खातिर पढ़ाई छोड़ खेती शुरू कर दी थी. तीन साल पहले एक कराटे प्रशिक्षक की प्रेरणा से उन्होंने शूटिंग की शुरुआत की और महाराष्ट्र में ट्रेनिंग ली. मई 2025 में गोवा में हुए एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में वे तीसरे स्थान पर रहे थे. प्रतियोगिता शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और जयप्रकाश को डर है कि कहीं आर्थिक तंगी की वजह से उनका थाईलैंड जाने का सपना न टूट जाए.

Also Read: धनबाद के जावेद पठान OTT पर धमाल मचाने को तैयार: ‘किस्मत का वारिस 2’ और ‘अम्मा’ में निभाएंगे मुख्य भूमिका

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola