CWG 2026: शॉट पुट में भारत का दबदबा, सोमन राणा का गोल्डन थ्रो; शुभम जुयाल ने जीता सिल्वर

Updated:
विज्ञापन

सोनम राणा ने जीता गोल्ड (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CWG 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रचा. सोमन राणा ने पैरा शॉट पुट F57 में गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर जीता. ट्रिपल जंप में भी भारत ने दो पदक हासिल किए.

विज्ञापन

CWG 2026: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रच दिया. शनिवार को पुरुषों की शॉट पुट F57 स्पर्धा में सोमन राणा ने गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर जीतकर भारत को डबल खुशी दी. पहली बार इस स्पर्धा में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम किए.

विज्ञापन

सोमन राणा ने 13.40 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया. सोमन राणा का यह स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पैरा एथलेटिक्स में भारत का तीसरा गोल्ड भी है.

ट्रिपल जंप में भी भारत का डबल धमाका

इससे पहले पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में भी भारत ने दो पदक जीते. प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल हासिल किया. वहीं, सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने 16.52 मीटर की छलांग के साथ ब्रॉन्ज जीता. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेल्वा प्रभु का पहला बड़ा पदक है. इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की छलांग के साथ जीता.

रमेश सातवें, प्रियंका और रवीना निराश

पैरा एथलेटिक्स की पुरुष टी54 1500 मीटर स्पर्धा में भारत के रमेश शनमुगम 3 मिनट 23.59 सेकेंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे और पदक से चूक गए. वहीं, महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में भारत की प्रियंका गोस्वामी ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (45:53.93) किया, लेकिन वह सातवें स्थान पर ही रहीं. इस स्पर्धा में भारत की दूसरी खिलाड़ी रवीना नियमों के उल्लंघन के कारण अयोग्य (डिस्क्वालिफाई) घोषित कर दी गईं.

शनिवार को एथलेटिक्स में भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि पैरा शॉट पुट F57 और ट्रिपल जंप में मिली, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने कुल चार पदक (एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज) जीतकर देश का गौरव बढ़ाया. वहीं आज बाक्सिंग में भारत ने दो गोल्ड और एक सिल्वर अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: गोल्ड से चूके जादूमणि सिंह, भारत की हैट्रिक पर लगा ब्रेक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola