कारमेल स्कूल में कैच द रेन अभियान आयोजित कर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

कारमेल स्कूल में कैच द रेन अभियान आयोजित कर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश | Prabhat Khabar Network
कारमेल स्कूल में कैच द रेन अभियान आयोजित कर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
चक्रधरपुर: जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा कारमेल स्कूल में कैच द रेन जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने \"कैच द रेन जहां भी गिरे, जब भी गिरे, वर्षा जल संचित करने का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली और लोगों को वर्षा जल संचयन के महत्व से अवगत कराया. विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर और स्लोगन लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक बूंद को बचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन की उपयोगिता, भू-जल स्तर बढ़ाने में इसकी भूमिका, जल संकट की रोकथाम तथा दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही विद्यालय परिसर और घरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. इसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. यदि प्रत्येक नागरिक वर्षा जल संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है. कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा जल संरक्षण की शपथ लेने के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रवि शंकर मोहंती
रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










